पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभियान से जुड़े और शुरुआत स्वयं से करें : चैतन्य

अभियान से जुड़े और शुरुआत स्वयं से करें : चैतन्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमबीआरस्नातकोत्तर कॉलेज में स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्राचार्या डॉ. रचना चैतन्य की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. चैतन्य ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान के साथ जुड़कर इसकी शुरुआत स्वयं से करें। छात्र अपने-अपने कक्ष की सफाई करें। कचरा हमेशाा कचरा पात्र में ही डाले। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति हमेश जागरूक रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अनिलकुमार परिहार ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। डॉ. लीना सिंह ने पर्यावरण की स्वच्छता पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छता के परिणामों की जानकारी दी। छात्र दीपक कुमार ने राष्ट्रीय गीत के साथ स्वच्छता का संदेश दिया।

कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर एसएल शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान जैसे कार्यक्रमों से हमारा पर्यावरण शुद्ध रहता है। इससे हमें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन फरसाराम सराना ने किया।