महाशिवरात्रि तैयारियों की बैठक कल
बालोतरा | चमत्कारीशिव मंदिर संचालन समिति हाउसिंग बोर्ड की बैठक 10 फरवरी रात्रि 8 बजे हाउसिंग बोर्ड स्थित शिव मंदिर में आयोजित होगी। संचालन समिति के कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने बताया कि बैठक में आगामी महाशिवरात्रि की तैयारियांे को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में ट्रस्ट मंडल के सभी पदाधिकारी सदस्य सहित गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।