बालोतरा। सिवाना पंचायत समिति में उपप्रधान के चुनाव में जबर्दस्त नाटकीय मोड़ के तहत कांग्रेस ने भाजपा के बागी प्रत्याशी रीटा छाजेड़ को सिर्फ समर्थन देकर उपप्रधान बनवा दिया, बल्कि रीटा के पति भाजपा मंडल के महामंत्री महेंद्र छाजेड़ को कांग्रेस की सदस्यता भी दिलवा दी। महेंद्र छाजेड़ विधायक हमीर सिंह भायल के निकटस्थ माने जाते रहे हैं।
छाजेड़ की पत्नी को भाजपा का टिकट नहीं मिलने से बागी तेवर दिखाते हुए उन्होंने पत्नी को निर्दलीय के रूप में पर्चा भरवा दिया। इस बीच कांग्रेस ने समर्थन का एलान कर दिया। रीटा छाजेड़ को 25 में से 18 के मत मिले। वहीं भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी ममता मेघवाल को 7 मतों से संतोष करना पड़ा।
कांग्रेस प्रत्याशी के तय समय से पांच मिनट देरी से पहुंचने पर रिटर्निंग अधिकारी ने नामांकन लेने से मना कर दिया। जीत के बाद निकाले जुलूस में महंत निर्मलदास महाराज, प्रधान गरिमा राजपुरोहित, बालोतरा नगरपरिषद सभापति रतन खत्री भी शामिल थे।
सिवाना. उप प्रधान रीटा छाजेड़ का स्वागत करते कांग्रेस कार्यक्रर्ता।