पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिनिधि मंडल ने की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात

प्रतिनिधि मंडल ने की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानएनआरएचएम नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष देवाराम चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ के निवास पर मुलाकात कर विभाग की अटकी हुई 28 हजार नर्सेज की भर्ती को जल्द पुरा करने मांग की।

प्रदेशाध्यक्ष देवाराम चौधरी ने बताया कि मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य मंत्री राठौड़ ने अतिरिक्त निदेशक प्रशासन से बात कर शिष्ट मंडल के साथ भर्ती प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से वार्ता करने को निर्देशित किया।

चौधरी ने बताया कि वार्ता के दौरान भर्ती अधिकारी दिनेशकुमार जांगिड़ ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को कई चरणों तक पूर्ण कर लिया गया है। जिला प्रवक्ता जगदीश हिंदल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ ने नर्सेज को फरवरी माह के अंत तक नियुक्ति का आश्वासन दिया है।

बालोतरा. मांग पत्र चिकित्सा मंत्री को सौंपते नर्सेज।