नव निर्वाचित सरपंचों ने संभाला पदभार
ग्रामपंचायत खंडप की नव निर्वाचित सरपंच हिमानी कंवर ने पदभार ग्रहण किया। ग्रामीणों ने सरपंच वार्डपंचों का स्वागत किया। सरपंच हिमानी कंवर ने आभार जताते हुए गांव के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ने की बात कही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इसी तरह, ग्राम पंचायत सेवाली में सरपंच ज्योती मेघवाल ने पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पदेन सचिव वासूदेव सैन सहित पंचायत कार्मिकों ने नव निर्वाचित सरपंच को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
बालोतरा.ग्रामपंचायत कुंपलिया के नव निर्वाचित सरपंच नगराज गोदारा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पंचायत सचिव वीना चौधरी सहित वार्डपंच ग्रामीण मौजूद थे। इसी तरह पंचायत समिति कल्याणपुर के अंतर्गत नई ग्राम पंचायत रोड़वा कला में सरपंच आशाराम बरवड़ ने कार्यभार ग्रहण किया।
कनाना.ग्रामपंचायत कनाना मुख्यालय पर नव निर्वाचित सरपंच सीमा कंवर राजपुरोहित ने उप सरपंच घीसूलाल चौपड़ा वार्डपंचों सहित ग्रामीणों की मौजूदगी में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर राजेंद्रकरण, पूर्व सरपंच गुणेशाराम चौधरी, ग्रामसेवक गिरधारीराम पटेल, पूर्व वार्डपंच सामाजिक कार्यकर्ता जेपी दवे सहित कई नागरिक मौजूद थे।
रमणिया.रमणियासे नव निर्वाचित संरपच छगनीदेवी देवासी ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कई नागरिक मौजुद थे।
राखी.ग्रामपंचायत राखी के नव निर्वाचित सरपंच दुर्गदाससिंह चौहान ने ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से नव निर्वाचित सरपंच चौहान, उप सरपंच पुष्प कंवर वार्डपंचों का साफा माला पहनाकर स्वागत किया गया।