पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डामरीकरण को तरसे हाउसिंग बोर्ड की सड़कें

डामरीकरण को तरसे हाउसिंग बोर्ड की सड़कें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलोतरा। शहर के नजदीक स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में डामरीकृत सड़क बनाने की मांग पिछले लंबे समय से चल रही है। डामरीकृत सड़क नहीं होने से कॉलोनीवासी हरदम परेशानी से दो-चार होते रहते हैं।

मोहल्लेवासी देरावरसिंह राठौड़, प्रतापसिंह सोढ़ा, कानसिंह राजपुरोहित आदि ने बताया कि कॉलोनी में करीब एक दशक पहले बनी थी। लेकिन इसके बाद विभागीय अनदेखी के चलते आज दिन तक सड़क नहीं बन पाई है। वहीं कॉलोनी की सड़कों पर डामर का नामोनिशान तक नहीं बचा है। इसके अलावा समय-समय पर देखभाल के अभाव में रोडों पर जगह-जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों समेत पैदल राहगीरों को कई तकलीफें उठानी पड़ती हैं।

मोहल्लेवासियों ने बताया कि सड़क नहीं बनने के कारण सड़क पर नालियां भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर पसर जाता है।