पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस के 10, भाजपा के 5 उप प्रधान

कांग्रेस के 10, भाजपा के 5 उप प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | पंचायत चुनाव उप जिला प्रमुख उप प्रधान के चुनाव रविवार को हुए। जिले की 17 पंचायत समितियों में 10 में कांग्रेस, 5 में भाजपा और 2 जगह निर्दलीय उप प्रधान बने। इनमें पांच उप प्रधान निर्विरोध चुने गए। चौहटन और सिवाना में कांग्रेस को बहुमत के बावजूद भी चौहटन में शैतानसिंह भाजपा और सिवाना में निर्दलीय रीटा छाजेड़ निर्दलीय का उप प्रधान बना। इसी तरह सिणधरी में भाजपा को बहुमत होने के बावजूद निर्दलीय देदाराम उप प्रधान विजयी हुए। कांग्रेस को एक पंचायत समिति सीट का नुकसान हुआ।

ये पांच प्रधान निर्विरोध चुने गए

चौहटनपंचायत समिति से भाजपा के शैतानसिंह, गुडामालानी से भाजपा के कुलदीप सिंह राणा, रामसर से कांग्रेस के मगरसिंह, सेड़वा से कांग्रेस के रुगनाथ विश्नोई गडरारोड से कांग्रेस की साह कंवर को निर्विरोध उप प्रमुख चुना गया।

कल्याणपुरमें क्रॉस वोटिंग

कल्याणपुरमें कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में एक वोट की क्रॉस वोटिंग हुई, फिर भी तीन वोट से भाजपा प्रत्याशी की विजयी हुई। सिवाना में निर्दलीय उप प्रधान बने। सिवाना को छोड़कर शेष चारों पंचायत समितियों में प्रधान की तरह उप प्रधान चुनाव में भी जनादेश की ही जीत हुई।

बहन-भाईप्रमुख उप प्रमुख निर्विरोध चुने गए

गुडामालानीपंचायत समिति से भाजपा की मुकंदरा कंवर को निर्विरोध प्रधान चुना गया। जबकि रविवार को मुकंदरा कंवर कंवर के भाई राण कुलदीप निर्विरोध उप प्रधान चुने गए। उनके सामने भरे गए नामांकन पत्र वापस ले लिए गए।

सिणधरी-चौहटनमें भाजपा-कांग्रेस बहुमत के बाद भी हारी

चौहटनपंचायत समिति की 21 सीटों में से भाजपा को 7, कांग्रेस को 11 और 3 सीट निर्दलीय ने जीती थी। कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के बावजूद भी प्रधान नहीं बना सकी। कांग्रेस के प्रत्याशी भाजपा में चले गए। उन्होंने क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस का प्रधान चुन लिया। इसी तरह उप प्रधान भी शैतानसिंह(भाजपा) निर्विरोध चुना गया। इसी तरह सिणधरी में भाजपा को 16 और कांग्रेस काे 9 सीटें मिली थी। जबकि निर्दलीय प्रधान उप प्रधान निर्वाचित हुए।

बाड़मेर: कुटलाराम उप प्रधान

पंचायतसमिति बाड़मेर से कांग्रेस के कुटलाराम और भाजपा के जींयाराम ने उप प्रधान के लिए नामांकन भरा। दोपहर बाद 3 से पांच बजे तक मतदान हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी कुटलाराम को 22 और भाजपा के जींयाराम को 15 वोट मिले। दूसरे दिन भी कांग्रेस से एक क्रॉस वोट भाजपा के खाते में गया। विधायक मेवाराम जैन की ओर से कांग्रेस सदस्यों को कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन के लिए लाया गया, फिर भी क्रॉसिंग वोटिंग नहीं रोक पाए। सात वोट से जीतकर कुटलाराम उप प्रधान चुने गए।

शिवसे पहली बार भाजपा के प्रधान उप प्रधान

शिव.पंचायत समिति शिव से 56 साल बाद पहली बार भाजपा के प्रधान उप प्रधान चुने गए। जबकि पूर्व वर्ष 2010 में भाजपा को बहुमत होने के बावजूद भी भाजपा प्रधान नहीं बना पाई थी। शिव में भाजपा जिलाध्यक्ष जालमसिंह के नेतृत्व में पंचायत चुनाव लड़कर भाजपा का प्रधान जिताया।

हालांकि भाजपा का एक सदस्य कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा के लिए मुश्किलें बन गई थी, फिर भी भाजपा ने भी कांग्रेस से सेंधमारी कर एक प्रत्याशी को भाजपा के पक्ष में वोटिंग करवाकर प्रधान बनाने में कामयाब हो गई। रविवार को भाजपा की उमी देवी चौधरी 2 वोट जीत कर उप प्रधान बनी। कांग्रेस के दो प्रत्याशी वोट देने नहीं पहुंचे। कांग्रेस के गुलाम खां को 8 और भाजपा की उमी देवी को 9 वोट मिले थे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पटाखे छोड़ खुशी मनाई।

सिणधरीसे देदाराम निर्दलीय उप प्रधान निर्वाचित

सिणधरीमें भाजपा को बहुमत के बावजूद भी प्रधान उप प्रधान का पद निर्दलीयों के खाते में गया।

निर्दलीय जस्सी देवी प्रधान बनी। जबकि रविवार को उप प्रधान के लिए भाजपा के खेताराम वांभू और निर्दलीय देदाराम कलबी ने नामांकन भरा। इसमें निर्दलीय देदाराम ने सात वोट से जीत हासिल की। भाजपा के खेताराम को 9 और निर्दलीय देदाराम को 16 वोट मिले। उप प्रधान चुनाव को लेकर भी जबरदस्त उत्साह रहा।



चौहटनसे शैतानसिंह निर्विरोध निर्वाचित

पंचायतसमिति चौहटन में कांग्रेस को बहुमत के बावजूद भाजपा का प्रधान उप प्रधान पर कब्जा रहा। एक दिन पूर्व प्रधान चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण कांग्रेस को प्रधान पद से हाथ धोना पड़ा। रविवार को उप प्रधान के चुनाव में कांग्रेस ने कोई नामांकन दाखिल नहीं किया। भाजपा से केवल शैतानसिंह ने भी नामांकन भरा। 11.30 बजे दूसरा कोई नामांकन नहीं आने पर शैतानसिंह (भाजपा) को निर्विरोध उप प्रधान चुन लिया गया।

धनाऊसे भोजराज उप प्रधान

पंचायतसमिति धनाऊ से उप प्रधान के लिए कांग्रेस से भोजराज चौधरी भाजपा से कमला देवी ने नामांकन दाखिल किया। मतदान प्रक्रिया में कांग्रेस भोजराज 9 वोट से विजयी हुए। कांग्रेस के भोजराज को 16 और भाजपा की कमला देवी को 7 वोट ही मिले। उप प्रधान के निर्वाचित होने पर ब्लॉक अध्यक्ष तिलोक चौधरी, गफूर अहमद, यूथ अध्यक्ष सुभान खां सहित कांग्रेसी नेताओं ने बधाई दी।

सेड़वासे रघुनाथ विश्नोई उप प्रधान

सेड़वापंचायत समिति से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल 15 वोट से जीतकर प्रधान बने थे। दूसरे दिन उप प्रधान के चुनाव में कांग्रेस पार्टी से रघुनाथ विश्नोई ने आवेदन किया। जबकि भाजपा से नाराणलाल ने नामांकन भरा। कांग्रेसी नेताओं की मान मनौवल पर भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन वापस उठा लिया। विश्नोई को निर्विरोध उप प्रधान चुना गया।

बायतुसे रमेश कुमार उप प्रधान

पंचायतसमिति बायतु से उप प्रधान के लिए दो नामांकन दाखिल हुए। इनमें कांग्रेस से रमेश कुमार और भाजपा से धनाराम ने पर्चा भरा। मतदान प्रक्रिया में रमेश कुमार को 10 वोट मिले, जबकि भाजपा के धन्नाराम को 9 मत ही प्राप्त हुए। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी रमेश कुमार की एक वोट से जीत हासिल हुई।

गिड़ासे कृष्णा कंवर उप प्रधान

पंचायतसमिति गिड़ा से उप प्रधान के लिए भाजपा-कांग्रेस से एक-एक नामांकन भरा गया। कांग्रेस से कृष्णा कंवर भाजपा से अचली देवी ने आवेदन किया। मतदान में कृष्णा को 12 और अचली को 7 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस की कृष्णा 5 वोट से जीतकर उप प्रधान बन गई।

गडरारोडसे साह कंवर उप प्रधान

पंचायतसमिति गडरारोड से कांग्रेस की साह कंवर और भाजपा की किरण उज्ज्वल ने नामांकन भरा। नामांकन से पूर्व दोनों प्रत्याशियों में गठजोड़ हुई थी। नामांकन वापसी में भाजपा की उज्ज्वल ने पर्चा वापस ले लिया। इससे कांग्रेस की साह कंवर निर्विरोध निर्वाचित हुई।

रामसरसे मगरसिंह उप प्रधान

पंचायतसमिति रामसर से कांग्रेस के मगरसिंह खारा निर्विरोध उप प्रधान बने। उनके सामने भाजपा से किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। पंचायत समिति कार्यालय पर दिनभर उप प्रधान चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता रही।

बालोतरा: नौ वोट से जीती रूपल

बालोतरापंचायत समिति में उप प्रधान के लिए दो नामांकन पेश हुए। भाजपा से सदस्य राजीव चारण कांग्रेस से रूपल कंवर ने पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस की रूपल कंवर को 16 वोट मिले, जबकि भाजपा के राजीव चारण को 7 मतों से संतोष करना पड़ा। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम उदयभानू चारण ने विजयी प्रत्याशी को विजयी प्रमाण पत्र सौंपकर शपथ दिलाई।

भाजपाबागी को मिले कांग्रेस के साथ ने दिलाई जीत

सिवानापंचायत समिति के वार्ड नंबर 18 से भाजपा की सीट पर निर्वाचित हुए रीटा छाजेड़ भाजपा मंडल के महामंत्री महेंद्र छाजेड़ की प|ी है। रीटा छाजेड़ को भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज हुए महेंद्र छाजेड़ ने पार्टी को छोड़ने के साथ प|ी को बतौर निर्दलीय भाजपा की बागी बनाकर मैदान में उतारा। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से नामांकन दाखिल नहीं करने और कांग्रेस की ओर से रीटा को समर्थन देने के बाद रीटा की जीत ही राह आसान हो गई। रीटा 11 मतों से उप प्रधान निर्वाचित हुई।

समदड़ी: लक्ष्मणसिंह उप प्रधान

पंचायतसमिति समदड़ी में उप प्रधान चुनाव में भाजपा के लक्ष्मणसिंह कोटड़ी 11 मतों से विजयी होकर उप प्रधान बने। निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी तनसिंह को 3 वोट मिले। कोटड़ी को भाजपा के सभी 14 सदस्यों के मत मिले। रिटर्निंग अधिकारी बद्रीदान चारण ने नव निर्वाचित उप प्रधान लक्ष्मणसिंह कोटड़ी को प्रमाण-पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई। जीत के बाद भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने उप प्रधान लक्ष्मणसिंह को मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर प्रधान पिंकी चौधरी मौजूद थी। इस दौरान पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, प्रभारी प्रधान मूलसिंह भायल, अध्यक्ष बाबूलाल परिहार, पूर्व जिला महामंत्री बाबूसिंह राजगुरू, खेतसिंह कोटड़ी, सुरेंद्रसिंह चारण, ढिढ़स सरपंच देवकिशन श्रीमाली, पूर्व रामपुरा सरपंच हनवंतसिंह जुगताराम चौधरी सहित भाजपा के पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।

पाटोदी: सुमित्रादेवी उप प्रधान

पाटोदीपंचायत समिति में उप प्रधान के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस से सुमित्रादेवी तथा भाजपा से पदमाराम ने पर्चा भरा। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा प्रजापत को 11 भाजपा प्रत्याशी पदमाराम को 4 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी 7 मतों से विजयी हुई। सदस्य सुमित्रा प्रजापत के उप प्रधान निर्वाचित हाेने के बाद कांग्रेस खेमे में पटाखे छोड़कर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर प्रधान रशीदा बानो, रोशन अली, मेहबूब भाई, प्रेमलता, टमकी कुमारी, बाबू खां, मुसे खां, घमंडाराम, शौकीन शाह, जोगेंद्र प्रजापत, हाजी खां, मीर मोहम्मद सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

कल्याणपुर: करनाराम उप प्रधान

कल्याणपुरपंचायत समिति में उप प्रधान के लिए काफी रस्साकसी के बीच पांच सदस्यों ने नामांकन दाखिल किए। भाजपा से सदस्य गुमानसिंह संतोष तथा निर्दलीय करनाराम ने पर्चे भरे। वहीं कांग्रेस से रेणु मेघवाल तथा कांग्रेस की सीट पर विजयी आेमाराम ने निर्दलीय पर्चा भरा। इनमें गुमानसिंह, संतोष रेणु मेघवाल ने पर्चा वापस ले लिया। भाजपा ने निर्दलीय सदस्य करनाराम को सिंबल देकर प्रत्याशी बनाया। वहीं कांग्रेस सीट से विजयी होने के बाद निर्दलीय पर्चा भरने वाले ओमाराम को कांग्रेस ने सिंबल देकर प्रत्याशी बनाया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद हुए मतदान में करनाराम को 10 तथा ओमाराम को 7 मत मिले। इस तरह भाजपा के करनाराम 3 मतों से विजयी हुई। उल्लेखनीय है कि प्रधान पद के लिए भाजपा प्रत्याशी को 11 और कांग्रेस प्रत्याशी को 6 मत मिले थे। उप प्रधान के लिए एक भाजपा सदस्य ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में क्रॉस वोट किया, लेकिन उसका कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा।

बाड़मेर. उप प्रधान कुटलाराम मेघवाल को प्रमाणपत्र देते एसडीएम।

बाड़मेर. उप जिला प्रमुख की शपथ दिलाते कलेक्टर।