खबरें फटाफट
जुलूस पर अड़े कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी से उतारा उप प्रधान को
बालोतरा|उप प्रधान रूपल कंवर की जीत की घोषणा के बाद पुलिस ने धारा 144 लागू होने से उप प्रधान को घर छोड़ने के लिए पुलिस की गाड़ी में बिठाया। लेकिन जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी को पंचायत समिति के गेट के बाहर निकलते ही आड़े खड़े होकर रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विजयी जुलूस निकालने के लिए उप प्रधान को पुलिस की गाड़ी से नीचे उतारने के लिए दंबगाई भी दिखाई। आखिर पुलिस को उप प्रधान को गाड़ी से नीचे उतारना पड़ा। इसके बाद पूर्व विधायक मदन प्रजापत की गाड़ी में उप प्रधान को घर के लिए छोड़ा गया।