पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कच्ची बस्तियों में तत्परता से काम होगा : खत्री

कच्ची बस्तियों में तत्परता से काम होगा : खत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रूरलहेल्थ एजुकेशन डवलपमेंट इंस्टिट्यूट एवं जिला उद्योग केंद्र बाड़मेर के सहयोग से नगरपरिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों सभापति का सम्मान समारोह रेडि भवन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभापति रतनलाल खत्री ने कहा कि परिषद गरीब अशिक्षित कच्ची बस्तियों में तत्परता से कार्य करेगी। उप सभापति राधेश्याम माली, विशिष्ट अतिथि प्रताप सत्संगी, पार्षद शैतानसिंह चारण, नरसिंगराम प्रजापत, नरेश जैन, प्रमिला खत्री, पुष्पादेवी, जीतमल सुथार, हनुमान मेघवाल, मांगीलाल सांखला, श्रवण कुमार, दाखुदेवी, जहान आलम, डॉ. मानवेंद्र परिहार, मांगीलाल भील, सुकीदेवी, पूर्व पार्षद रामचंद्र, रावताराम माली ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर विधवा बीपीएल 5 महिलाओं में निशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की गई। जिला उद्योग केंद्र की ओर से नमक क्षेत्र में 29 श्रमिकों को साइकिलें वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन गुलाम रसूल टाक ने किया। आभार देवेंद्र पंवार ने व्यक्त किया।

बालोतरा. सम्मान समारोह में जरूरतमंद को साईकिल देते अतिथि।