- Hindi News
- अब बालोतरा डाकघर कोर बैंकिंग सुविधा से जुड़ा
अब बालोतरा डाकघर कोर बैंकिंग सुविधा से जुड़ा
शहरके रेलवे स्टेशन के पास स्थित डाकघर को कोर बैंकिंग सेवा (सीबीसी) से जोड़ दिया गया है। अब डाकघर चेन्नई सेंट्रल सर्वर से जुड़ा रहेगा।
बाड़मेर डाकघर अधीक्षक जगदीशसिंह गुर्जर ने बताया कि ग्राहकों की संतुष्टी ही डाकघर का ध्येय है। बालोतरा का डाकघर अब सीधे चेन्नई सेंट्रल सर्वर से जुड़ गया है। जिससे सारे कार्य बैंकों की तरह ऑनलाइन होंगे। जनता को बेहतर सेवाएं प्राप्त होगी। वहीं इस नई सेवा से जनता ऑनलाइन लेनदेन कर सकेगी। इसके अलावा एटीएम सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस डाकघर के कोर बैंकिंग सुविधा से जुड़ने के साथ ही नए आयाम स्थापित होंगे। गुर्जर ने बताया कि बालोतरा के फर्स्ट ग्रेड पोस्टमास्टर चिमनाराम दहिया सहित पूरे बैंक स्टाफ के अथक प्रयासों से शहर का डाकघर आज नई सेवा से जुड़ पाया है, ये गर्व की बात है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत बाड़मेर डाकघर अधीक्षक जगदीशसिंह गुर्जर की ओर से फीता काटकर गणपति पूजा के साथ की गई।
इसके बाद बाड़मेर डाकघर अधीक्षक गुर्जर सहित बालोतरा डाकघर निरीक्षक एफएम भाटी तथा पोस्टमास्टर चिमनाराम दहिया का साफा माला पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं डाक सहायक प्रमिला नीलम जसोल ने अतिथियों को गुलदस्ता भेंट किया। बाल कन्या प्रभारी आशिया ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके अलावा सिस्टम मैनेजर राजू छाजेड़, सीपी मोदी, इंफोसिस सिस्टम मैनेजर लवेश कुमार का माल्यार्पण स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। डाकघर प्रवक्ता मेहाईशरण आशिया ने बताया कि इस दौरान नीलम ने पहले ग्राहक के रूप में अपना पहला खाता खोलकर नई सेवा की शुरुआत की। पहला ग्राहक बनने पर ग्राहक नीलम जसोल को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम को लेकर डाकघर परिसर को आकर्षक फूलों और गुलदस्तों से सजाया गया। इस दौरान डाक सहायक इस्लामुद्दीन रंगरेज, प्रमिला जीनगर, केके चारण, सीपी मोदी, पोस्टमैन सुरेश कुमार जोशी, रूपाराम चौहान, देवीदास, लादूसिंह पंवार, गोविंदसिंह इंदा, मेलगार्ड मांगीलाल सरगरा, देवीलाल नाई, वासुदेव सोनी, श्यामसिंह, नैनाराम, सेवानिवृत कर्मचारी मनोजकुमार पंवार नवाराम प्रजापत सहित कर्मचारी और ग्राहक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मेहाईशरण आशिया ने किया तथा हरिराम जसोल ने आभार व्यक्त किया।
सीबीसी से जुड़ने पर ग्राहकों को मिलेगा फायदा, अब ऑनलाइन कर सकेंगे लेनदेन
बैकिंग
बालोतरा. कोर बैंकिंग सेवा