पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट का मामला बालोतरा.समदड़ीथानेमें बुधवार को मारपीट करने का मामला

मारपीट का मामला बालोतरा.समदड़ीथानेमें बुधवार को मारपीट करने का मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारपीट का मामला बालोतरा.समदड़ीथानेमें बुधवार को मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार भंवरलाल पुत्र शंकर मेघवाल निवासी लुदराड़ा ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि प्रवीण पुत्र जयसिंह ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

नियमितपेयजल आपूर्ति की मांग

बालोतरा.शहरके वार्ड नंबर 20 में नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर वार्डवासियों ने पीएचईडी एईएन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वार्डवासी दौलत प्रजापत, मोहनलाल, आसुराम, देवाराम, वरदाराम आदि ने बताया कि वार्ड में पिछले कई दिनों से जलापूर्ति नहीं हो रही है। पानी कभी-कभार आता है लेकिन उसमें प्रेशर नहीं रहता। उन्होंने बताया कि वार्ड में बिछाई गई पानी की पाइप लाइनें को बदलने के साथ जलापूर्ति नियमित करवाने की मांग की।

बिजलीकटौती से छात्र परेशान

बालोतरा.अर्द्धवार्षिकपरीक्षा सिर पर है। परीक्षार्थी पढ़ाई में जुटे हुए हैं लेकिन हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में डिस्कॉम सुबह अघोषित बिजली कटौती कर रहा है जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परीक्षार्थियों ने बताया कि सुबह 6 से 8 बजे तक बार-बार बिजली कटौती के चलते सुबह के समय पढ़ाई करने में दिक्कतें होती है। इसके अलावा बिजली कटौती के कारण रोजमर्रा के कार्य करने में भी परेशानियां होती है। इस बारे में अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया, लेकिन इसका कोई सुधार नहीं हो रहा है।

महेश्वरानंदमहाराज कल मोतीसरा आएंगे

मोकलसर.ओमविश्वदीप गुरुकुल आश्रम जाडन जिला महामंडलेश्वर विश्वगुरु स्वामी महेश्वरानंद महाराज 12 दिसंबर को मोतीसरा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। आयोजन समिति के प्रवक्ता सोनाराम गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानंदपुरी महाराज शिरकत करेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र सहित आसपास के श्रद्धालु भाग लेंगे।

पूर्वानुमान : नमी से सुबह-शाम ठंड बढ़ सकती है। धूप का असर कम होगा।

अधिकतम

28.20

न्यूनतम

12.30

तापमान

न्यूज इनबॉक्स