- Hindi News
- कचरा निस्तारण के लिए टैक्सी भेजने की मांग
कचरा निस्तारण के लिए टैक्सी भेजने की मांग
बालोतरा. वार्डनंबर 35 में कचरे के निस्तारण के लिए टैक्सी भिजवाने की मांग को लेकर पूर्व पार्षद रामचंद्र डांगी ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डांगी ने बताया कि वार्ड में कचरे के निस्तारण के लिए टैक्सी नहीं आने से ठोस कचरा गली में इधर-उधर बिखरा रहता है। इससे मोहल्लेवासियों को परेशानी होती है।