पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामदेव मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

रामदेव मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके छत्रियों का मोर्चा स्थित वानर देव हनुमान मंदिर में बुधवार को बाबा रामदेव, डाली बाई, सुगना बाई हरजी भाटी की प्रतिमाओं की विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई।

कार्यक्रम में सुबह 11.15 बजे शुभ वेला में भक्त पुखराज माली परिवार द्वारा नवग्रह पूजन, षोडश मातका, चौसठ योगिनी पूजन किया। क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर हवन में भक्त अशोक माली, प्रेमकुमार, पुखराज माली ने यज्ञ में आहुतियां दी। इसके बाद रामसापीर सहित अन्य प्रतिमाओं की पंचामृत से स्नानादि करवाकर सागोपांग पूजन कर प्रतिष्ठापित की गई।

देव प्रतिमाओं का फूलों से शृंगार कर महाआरती की गई। इस मौके पर मोहनलाल सोलंकी, भंवरलाल पालीवाल, अनंतराम जीनगर, देरामसिंह राजपुरोहित, मुरलीधर पालीवाल, जोगाराम सैन, सुदामा वैष्णव, चेतनदास संत, सांवलराम माली, मानाराम राजपुरोहित, चंदनमल पंवार, मांगीलाल सोढ़ा, सुरेश पालीवाल सहित महिला-पुरूष बच्चे मौजूद थे। दोपहर में प्रसादी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया। प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी फूलों से सजाया गया।

बालोतरा. मंदिर परिसर में आयोजित हवन में आहुतियां देते यजमान।

बालोतरा. मंदिर में प्रतिष्ठित देव प्रतिमाएं।