पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आत्मनिर्भर बनाना ही शिक्षा का उद्देश्य : शर्मा

आत्मनिर्भर बनाना ही शिक्षा का उद्देश्य : शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीआरजेगर्ल्स कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बुधवार को सिलाई कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।

महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. कमलजीत कौर मेहता ने बताया कि कार्यशाला में प्रशिक्षक प्रीति जोधपुर ने छात्राओं को सिलाई के विभिन्न चरण, ड्राफ्टिंग, पैटर्न, प्रेसमेंट और कटिंग के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर सतीशचंद्र शर्मा ने कहा कि मनुष्य को आत्मनिर्भर बनाना ही शिक्षा का मूल उद्देश्य है। यह आत्मनिर्भरता नौकरी करने से ही नहीं, वरन स्व रोजगार विकसित करने से भी आती है।

सिलाई और कटाई के क्षेत्र में भी रोजगार की अनेक संभावनाएं है। इसके लिए आवश्यकता है तो सिर्फ अभ्यास और लगन की।

बालोतरा. कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करती छात्राएं।

बालोतरा. कार्यशाला में छात्राओं को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक।