पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केकेआर एसएस रॉयल्स के बीच फाइनल आज

केकेआर एसएस रॉयल्स के बीच फाइनल आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. मुस्लिमक्रिकेट कमेटी की ओर से आयोजित मुस्लिम क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रवक्ता फिरोज घोसी ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मैच केकेआर और स्टार स्पोर्टस के बीच खेला गया, जिसमें केकेआर ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मैच में इमरान मोयला मैन ऑफ मैच रहे। वहीं दूसरे मैच एसएस रॉयल्स और सीनियर इलेवन के बीच हुआ, जिसमें एसएस रॉयल्स ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। मैच में फिरोज कुरैशी मैन ऑफ मैच रहे। मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका रमजान सिंधी, प्रवीण सिंह, सलीम मूंगड़ा यासीन छीपा ने निभाई। अनवर नियारिया ने बताया कि फाइनल मैच गुरुवार दोपहर 12 बजे केकेआर एसएस रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।