पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव बन रहा है दानव : पटेल

मानव बन रहा है दानव : पटेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयउच्च माध्यमिक स्कूल में बुधवार को मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य दयाराम पटेल ने कहा कि मानव दानव बनता जा रहा है।

प्राध्यापक सालगराम परिहार ने कहा कि मानव स्वतंत्रता समता तभी बनी रहेगी जब मानवीय संबंधों में प्रगाढ़ता बनी रहेगी। एक राष्ट्र दूसरे राष्ट्र का सहयोग कर मित्रता का व्यवहार करें। सामाजिक संस्थाओं से सामाजिक क्रांति लाना होगा। व्याख्याता नींबाराम सियाग ने कहा कि मानव में संवेदन शक्ति को बचाना आज की आवश्यकता है। लूटपाट हत्याएं होना संवेदनहीनता का सूचक है। इनसे बचने के लिए मानवाधिकार आयोग मानव की सुरक्षा एवं उनके जीवनयापन के लिए आवश्यकताओं की पूर्ति में मददगार रहता है। विद्यार्थी अपने मूल अधिकारों के साथ कर्तव्य का पालन कर राष्ट्रविरोधी ताकतों से परहेज रखें।

एमबीआरकॉलेज में मनाया मानवाधिकार दिवस

एमबीआरस्नातकोत्तर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस समारोहपूर्वक मनाया। एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अनिलकुमार परिहार ने बताया कि कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रचना चैतन्य ने विद्यार्थियों को मानवाधिकारों के बारे में जागरुक रहने की अपील की। वहीं व्याख्याता अरूणकुमार जैन फरसाराम ने मानव के अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए मानव अधिकारों के प्रति सजग रहकर सामाजिक समानता की बात कही।

इनके अलावा डॉ. महेंद्र चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को मानव अधिकारों के सामाजिक सरोकार के बारे में जानकारी दी। एनएसएस स्वयंसेवक बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी भंवरलाल ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सभी कॉलेज स्टाफ विद्यार्थी मौजूद रहे।