- Hindi News
- भोमसिंह की स्मृति में वॉलीबॉल प्रतियोगिता 25 से
भोमसिंह की स्मृति में वॉलीबॉल प्रतियोगिता 25 से
जेएनवीयूजोधपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष स्वर्गीय भोमसिंह राठौड़ की स्मृति में 25 दिसंबर से हाउसिंग बोर्ड में वालीबॉल प्रतियोगिता का अयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई।
जेएनवीयू जोधपुर के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पूर्व वॉलीबॉल टीम कप्तान शंभुसिंह नाथावत ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली इच्छुक टीमों को टीम के 12 खिलाड़ियों की सूची देनी होगी। नाथावत ने बताया कि 23 दिसंबर को प्रतियोगिता की टाई हाउसिंग बोर्ड में प्रतियोगिता स्थल पर निकाली जाएगी। इसी दिन प्रत्येक टीम को प्रवेश शुल्क एक हजार रुपए जमा करवाने होंगे। बैठक में चंदनसिंह चांदेसरा, पदमसिंह भाऊड़ा, देवीसिंह दाखा, गुमानसिंह राठौड़, हुकमसिंह बड़ना, अमरसिंह उमरलाई पर्वतसिंह थोब आदि मौजूद थे।