पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोहरा ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण

बोहरा ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाउद्योग केंद्र बाड़मेर, रूरल हेल्थ एजुकेशन डवलपमेंट इंस्टीट्यूट बालोतरा एवं रूडा जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का रूडा जयपुर के कार्यक्रम अधिकारी अमित बोहरा ने निरीक्षण किया। रेडि सचिव देवाराम गोदारा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकारी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं जिला उद्योग केंद्र की जन कल्याणकारी याेजना की जानकारी दी। इसके अलावा डिजाइनर सोनल सोलंकी के नेतृत्व में सिवाना में 15 दिवसीय मोजड़ी डिजाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। वहीं वार्ड नंबर 22 कसीदाकारी प्रशिक्षण में 35 महिलाओं को 3 माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रेडि कार्यकर्ता चुतराराम ने आभार व्यक्त किया।

बालोतरा. प्रशिक्षणकार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं युवतियां और प्रशिक्षण कार्यक्रम में निरीक्षण के दौरान संबोधित करते कार्यक्रम अधिकारी।