पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिड़मल महाराज की 27वीं बरसी का महोत्सव आज

रिड़मल महाराज की 27वीं बरसी का महोत्सव आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखारासमाज के तत्वावधान में संत रिड़मल महाराज की 27वीं बरसी शनिवार को सिणधरी कस्बे में स्थित लखारा समाज भवन में मनाई जाएगी। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

हिंदू लखारा विकास समिति बालोतरा के प्रवक्ता सुरेश लखारा ने बताया कि बरसी महोत्सव को लेकर 13 दिसंबर को गायत्री परिवार द्वारा गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथियों, बुजुर्गों समेत राजकीय सेवाओं में चयनित समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। वहीं मंदिर ट्रस्ट की ओर से दानदाताओं का सम्मान किया जाएगा। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें गायक कलाकार हनुमानदास एंड पार्टी धुंधाड़ा भजन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में राजस्थान समेत अन्य राज्यों से समाजबंधु भाग लेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर रामेश्वर महादेव सेवा समिति, सिणधरी बालोतरा हिंदू लखारा विकास समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हुए हैं।