- Hindi News
- धरना प्रदर्शन में भाग लेने जाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
धरना प्रदर्शन में भाग लेने जाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
बालोतरा. भाजपासरकार के एक वर्ष की विफलताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की अोर से आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पार्षद 13 दिसंबर को बाड़मेर जाएंगे। कमेटी के महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भंवरलाल भाटी सभापति रतनलाल खत्री के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी पार्षद धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। सलुंदिया ने बताया कि भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरी तरह से विफल रहा है। एक साल में प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है तथा महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं रहा है। रिफाइनरी के बारे में सकारात्मक निर्णय नहीं लेने से क्षेत्र के युवाओं में निराशा हैं। युवाओं का मोदी भाजपा से मोहभंग हो गया है। इस शासन में हर व्यक्ति परेशान हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगी।