निशुल्क चिकित्सा शिविर 15 से
बालोतरा. जलभागीरथी फाउंडेशन और वन साइट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिसंबर से पाटोदी पंचायत के बागावास गांव में निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर समन्वयक परीक्षित सिंह तोमर ने बताया कि 15 से 18 दिसंबर तक चलने वाले चार दिवसीय शिविर में नेत्र जांच के साथ निशुल्क चश्मे भी वितरित किए जाएंगे। तोमर ने बताया कि बागावास में शिविर गजेंद्रकरण गांव की जल सभा के सहयोग से राजकीय माध्यमिक विद्यालय में लगाया जा रहा है। परियोजना अधिकारी राजेंद्रसिंह भाटी ने बताया कि शिविर में आस्ट्रेलिया, अमरीका, फ्रांस, इटली, चीन आदि देशों से आए नेत्र विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। सभी डाक्टर वन साइट संस्थान की ओर से आएंगे। यह संस्था चश्मों के फ्रेम बनाने वाली विश्व प्रसिद्ध कंपनी लेक्सोटिक समूह की सहयोगी संस्था है।