- Hindi News
- स्वतंत्रता सेनानी आत्माराम गर्ग की पुण्यतिथि मनाई
स्वतंत्रता सेनानी आत्माराम गर्ग की पुण्यतिथि मनाई
बालोतरा. स्वतंत्रतासेनानी आत्माराम गर्ग की 9वीं पुण्यतिथि जयशंभू उद्यान में आयोजित की गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष भंवरलाल भाटी ने गर्ग द्वारा किए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दलित हितैषी गर्ग ने आजादी के लिए संघर्ष किया। कई बार जेल की यात्रा करनी पड़ी। देश के लिए समर्पित होने वाले जन हितैषी लोगों को याद किया जाता है। इस दौरान प्रधानाचार्य मानाराम जोगसन, भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी मानाराम मेघवाल, कृषि मंडी डायरेक्टर बाबूलाल नामा, पुरस्कृत शिक्षक फाेरम के जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार, ओमप्रकाश तीरगर, भूपेंद्र खंडेलवाल, संतोष गर्ग, पर्ल गर्ग, भट्टराम भाटिया, रामाराम परिहार, रणछाराम सहित लोगाें ने प्रतिमा पर माला पहनाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अंत में आत्माराम गर्ग के पौत्र कल्याणसिंह गर्ग ने आभार व्यक्त किया।
बालोतरा. आत्मारामगर्ग की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए।