पार्षद ने वार्ड की सुनी समस्याएं
बालोतरा. शहरके वार्ड नंबर 35 की पार्षद दाखुदेवी ने शनिवार को वार्ड का दौरा कर जनसुनवाई की। पार्षद दाखुदेवी ने यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव रामेश्वर प्रजापत, जाट महासभा के ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद चौधरी के साथ वार्ड की कच्ची बस्तियां का दौरा कर वार्डवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान वार्डवासियों ने सफाई, पेयजल सड़क सहित अन्य समस्याओं से पार्षद को अवगत कराया, जिस पर पार्षद ने समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
न्यूज इनबॉक्स