- Hindi News
- महालक्ष्मी पाटोत्सव पर रातभर बही भक्ति की सुर सरिता
महालक्ष्मी पाटोत्सव पर रातभर बही भक्ति की सुर सरिता
महालक्ष्मीप्राकट्य दिवस पाटोत्सव पर महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में भजनों की सरिता रातभर बहती रही। भजन संध्या में गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भजन संध्या की शुरुआत जगदीश प्रसाद व्यास प्रकाश व्यास के शंकरादय स्तुति से की। गायक मूलचंद राणा ने गणेश वंदना गुरु महिमा के भजन से स्वर सरिता की धारा को गति प्रदान की। वृंदावन से आए संत बांके दास महाराज ने माने अचंभों आयो गज को के से पांव छोड़ायो..., भजन ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद मोरी नय दीजो बनवारी..., ने भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। गायक कलाकार भंवर भारती की ओर से प्रस्तुत सांवरिया का नाम हजार..., की नायाब प्रस्तुति दी गई। वयोवृद्ध गायक सागरमल खत्री ने हरिशचंद्र दानी रे हरिशचंद्र दानी..., भजन को स्वर प्रदान कर उपस्थित श्रद्धालुओं की खूब वाह वाही लूटी। इसके अलावा गायक प्रेमदास, राधेश्याम वैष्णव ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर भक्ति की धारा प्रवाहित की। इस अवसर पर रामद्वारा संत भूरा राम महाराज, संत बांके दास महाराज को श्रीमाली ब्राह्मण समाज की ओर से माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। भक्ति संध्या में श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष अशोक व्यास, अनिल व्यास, पुजारी बंशीलाल वैष्णव, जगदीश व्यास, कन्हैयालाल दवे, उपाध्यक्ष दिलीप व्यास, कैलाश व्यास, भूपेश दवे, शिवनारायण व्यास, महेश व्यास, जिग्नेश व्यास राजेंद्र व्यास सहित श्रीमाली समाज के सदस्य मौजूद थे।
भक्तिसंध्या का आयोजन
बालोतरा.श्रीमालीसमाज के तत्वावधान में मंगलवार को महालक्ष्मी जयंती श्रद्धा उमंग के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दिनभर कार्यक्रम आयोजित किए गए। रात्रि में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में श्रीमाली ब्रिगेड की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में स्थानीय गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर हर कोई को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर श्रीमाली समाज के अध्यक्ष कांतिलाल व्यास, मणीशंकर दवे, राणूलाल शर्मा, सोहन दवे (राजा), सत्यनारायण, संतोष शर्मा, वीरेंद्र दवे अशोक श्रीमाली सहित समाज के सभी प्रबुद्धजन मौजूद थे। मंच संचालन जेपी शर्मा, दमन त्रिपाठी अमित दवे ने किया।