प्रतियोगिताएं आयोजित
बालोतरा. स्थानीयसंस्कृति स्कूल में हिंदी पखवाड़े के तहत हस्तलेखन, रंगोली भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था अध्यक्षा गायत्री खारवाल ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र-छात्राओं में बौद्धिक मानसिक विकास होने के साथ उनमें छुपी प्रतिभा को तराशा जाने के साथ पढ़ाई में भी रुचि बढ़ती है। प्राचार्या मनस्वी सक्सेना ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं, निर्णायक अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए परिणाम की घोषणा की। प्रतियोगिता हिंदी अंग्रेजी हस्तलेखन में विदिशा ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं रेहान खां मेहर ने दूसरा तथा महेश ज्योतिप्रकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में विदिशा ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं रेहान खां मेहर ने दूसरा तथा वेदिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता मे नीरव ने पहला स्थान, ज्योतिप्रकाश ने दूसरा निमिषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विचित्र वेशभूषा में हृदयांश ने पहला, दिव्यांशी ने दूसरा तथा नरेश प्रजापत दिव्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।