पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छ: री पालक यात्रा संघ में सिवांची मालाणी क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होंगे

छ: री पालक यात्रा संघ में सिवांची-मालाणी क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीशिवगंज से श्री शंखेश्वर सुखधाम तीर्थ छ: री पालक आध्यात्म यात्रा संघ 26 दिसंबर से 15 जनवरी 2015 में सिवांची मालाणी क्षेत्र के श्रद्धालु भी भाग ले सकेंगे।

यात्रा संघ समिति के संपर्क सूत्र दाता ओम बांठिया ने बताया कि दीक्षा दानेश्वरी आचार्य भगवंत गुण र| सूरीश्वर सुखधाम तीर्थ उपकारी आचार्य भगवंत रश्मिर| सूरीश्वर मसा के सानिध्य में संघवी सुखीबेनी बाबूलाल अचलानी (तखतगढ़ वाला) रिलीजियस ट्रस्ट, चेन्नई शिवगंज की ओर से आयोजित शंखेश्वर महातीर्थ छ: री पालक आध्यात्म यात्रा संघ प्रयाण शिवगंज से 26 दिसंबर तथा संघ माला शंखेश्वर तीर्थ पर 15 जनवरी 2015 को होगी। संघ नियमानुसार चलने के लिए सकल संघ के इच्छुक श्रद्धालु अपना संबोधन 10 अक्टूबर तक सिवांची मालाणी बाड़मेर जिले के महानुभाव संपर्क सूत्र ओम बांठिया (बालोतरा) एवं मदनलाल बोहरा (बाड़मेर) किया गया। प्रवेश पत्र जमा करवा सकते हैं। सकल संघ को इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया।