पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं ने रैली निकाल कर विरोध जताया

महिलाओं ने रैली निकाल कर विरोध जताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गतमाह शहर के एक निजी अस्पताल में कथित अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से प्रसव के पीड़ा के दौरान हुई प्रसूता की मौत के मामले में उच्चस्तरीय जांच करवाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रैली निकाली गई। रैली वैष्णव समाज महिला ब्रिगेड के बैनर तले निकाली गई।

ब्रिगेड संयोजक भगवती वैष्णव ने बताया कि स्थानीय अग्रवाल कॉलोनी के वार्ड संख्या 7 के निवासी राजेश वैष्णव की प|ी राखी को प्रसव के दौरान विश्नोई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सीजिरीयन ऑपरेशन से लड़के का जन्म हुआ। ऑपरेशन के 12 घंटे बाद राखी की तबियत बिगड़ने लगी, इस पर चिकित्सकों ने उपचार जारी रखा। राखी को अंतिम क्षणों में जोधपुर रेफर किया गया। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि रेफर के कुछ ही समय पश्चात उसकी मौत हो गई, उसका पेट फूला गया था। ज्ञापन में आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया गया था, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि पीड़ित परिवार को राज्य सरकार से राहत दिलाई जाए। इससे पूर्व रैली निकाल आक्रोश प्रकट किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट सोनिया गौड़, आशा गौड़, रानी, पुष्पा, कविता गौड़, पलक गौड़, ललिता, गायत्रीदेवी, राधा, शोभादेवी, शिवसेना के जबरसिंह सोढ़ा सहित कई जने मौजूद थे।

बालोतरा. रैली निकालकर ज्ञापन सौंपने जाते हुए।