- Hindi News
- राघवदास अाश्रम में भास्कर रूबरू कार्यक्रम 29 को
राघवदास अाश्रम में भास्कर रूबरू कार्यक्रम 29 को
बालोतरा. नंवबरमें होने वाले नगरपरिषद चुनाव से पहले घोषणा पत्र में जनभागीदारी के उद्देश्य से दैनिक भास्कर अभियान ‘रूबरू’ का अंतिम कार्यक्रम 29 सितंबर को होगा। समदड़ी रोड स्थित संत राघवदास महाराज आश्रम में सुबह 11 से 1 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण प्रबुद्धजन शामिल होकर भविष्य के शहर के विकास की बुनियादी जरूरतों पर विचार करेंगे। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 30, 31, 32, 33 35 के नागरिक भाग लेकर स्मार्ट वार्ड स्मार्ट सिटी के लिए सुझाव देंगे और अपने विचार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से साझा करेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए भवदीप चारण मो. 9672911639 पर संपर्क कर सकते हैं।
वार्ड नं. 30, 31, 32, 33 35
नगरपरिषद चुनाव 2014 के मद्देनजर दैनिक भास्कर ने स्मार्ट सिटी-स्मार्ट वार्ड के लिए रूबरू कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें जनता साझा करेगी जनप्रतिनिधि और अफसरों से विचार। इसमें लोग अपने वार्ड को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट आइडिया देंगे।