- Hindi News
- कन्या कॉलेज में छात्रासंघ कार्यालय का उद्घाटन
कन्या कॉलेज में छात्रासंघ कार्यालय का उद्घाटन
स्थानीयडीआरजे कन्या कॉलेज में छात्रासंघ कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को समारोहपूर्वक हुआ। समारोह में पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। छात्रासंघ मुख्य परामर्श दात्री डॉ. संतोष जाखोटिया ने सभी का स्वागत किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि बायतु विधायक कैलाश चौधरी, भामाशाह नंदलाल डिडवानिया, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जसवंतसिंह इंदा, समाजसेवी मदनराज चौपड़ा रमेश गुप्ता आदि ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा गुरुजनों के सानिध्य में शिक्षा अर्जन शिक्षा का दान करने की बात कही। मुख्य अतिथि विधायक अमराराम चौधरी ने नवीन भवन के प्रांगण में स्थित ग्राउंड में विधायक कोटे से शेड बनवाने का आश्वासन दिया तथा रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां कराने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभापति महेश बी चौहान ने बालिका कॉलेज की हर समस्या के निदान के लिए विश्वास दिलाया। अतिथियों ने छात्रासंघ कार्यालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया और छात्रासंघ अध्यक्ष लवीना छाजेड़, उपाध्यक्ष प्रियंका पंवार, महासचिव चनणी चौधरी संयुक्त सचिव मुस्कान परिहार को बधाई दी। प्राचार्या डॉ. सतीशचंद्र शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुषमा सोलंकी ने किया।
बालोतरा. छात्रासंघकार्यालय के उद्घाटन के दौरान अतिथियाें के साथ पदाधिकारी तथा समारोह में उपस्थित छात्राएं।