- Hindi News
- सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियों ने बांधा समां
सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियों ने बांधा समां
अग्रसेन जयंती महोत्सव पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
अग्रसेनजयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को अग्रसेन महाराज वें जन्मोत्सव पर रात्रि में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के छोटे-छोटे बच्चों की ओर से मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।
सूचना प्रसारण मंत्री पूर्णप्रकाश गुप्ता ने बताया कि नृसिंह युवा मंडल की साक्षी ने तिरूपति बालाजी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक संध्या के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला सेशन न्यायाधीश गोविंदप्रसाद गोयल, समारोह अध्यक्ष समाजसेवी नंदलाल सर्राफ, विशिष्ठ अतिथि पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी, बायतु विधायक कैलाश चौधरी, अग्रवाल पंचायत उपाध्यक्ष सुरेश बिंदल, अध्यक्ष सोहन बिंदल, महोत्सव समिति अध्यक्ष दिलीप गर्ग, भूतपूर्व समिति अध्यक्ष पवन, अग्रवाल महिला मंडल सुखी गोयल सहित समाज के प्रबुद्धजन गणमान्य बंधुओं ने समारोह में भाग लिया। इस दौरान उच्च स्तरीय शैक्षिक पुरस्कार भी दिए गए। समिति अध्यक्ष दिलीप गर्ग ने बताया कि 27 सितंबर को अग्रवाल पंचायत की ओर से अग्रसेन महाराज के जयंती के उपलक्ष्य में एक समाज भोज का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल, बलदेव महिला मंडल, अग्रवाल सोश्यल ग्रुप, राॅयल ग्रुप, अग्रोहा ग्रुप, एवेंजन ग्रुप, पाट ग्रुप, संत हरिदास नगर ग्रुप, अग्रवाल युवक संघ, लहरिया इंटरनेशनल ग्रुप सहित समाज के जय लोहिया, मिथिलेश गुप्ता, मुकेश सिंहल, दिनेश मोदी, भरत मोदी, पंकज जिंदल, निखिल, शरद, नंदलाल, विष्णु, चंद्रप्रकाश लोहिया, हितेश गोयल, अनिल महाराजा, नवरतन, विष्णुदास, राजेंद्र, रामकुमार, पवन लोहिया, रामचंद्र, सरजूप्रसाद , राधेश्याम आदि समाज बंधुओं ने भाग लिया।
बालोतरा. सांस्कृतिकसंध्या में मनमोहक प्रस्तुतियां देते कलाकार।