- Hindi News
- एसएफआई की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
एसएफआई की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
बालोतरा. स्टूडेंटफैडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय एसएफआई कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में 29 सितंबर को स्थानीय एमबीआर कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन को लेकर चर्चा की गई। नगर अध्यक्ष दिलीप कंसारा उपाध्यक्ष प्रहलाद चौधरी ने बताया कि कार्यालय के उद्घाटन के दौरान एसएफआई के राज्य महासचिव मंगेज चौधरी, पूर्व राज्य संयुक्त महासचिव किशन मेघवाल, पूर्व जेएनवीयू छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र जाखड़, जोधपुर जिलाध्यक्ष किशन, प्रदेश कमेटी सदस्य महिपालसिंह मौजूद रहेंगे तथा पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। जिनका एसएफआई कार्यकर्ताओं की ओर से सम्मान किया जाएगा। मंत्री जीतू माली ने बैठक में कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश एवं कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की। छात्रसंघ अध्यक्ष ओम डांगी ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में छात्र-छात्राओं को भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में महासचिव महेश घांची, कोषाध्यक्ष हरीश जाटोल, भानू माहेश्वरी, सद्दाम हुसैन, लूणाराम, श्याम देवासी, महेंद्र बोस, सवाईराम लेगा, रेवतसिंह विकास सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।