रामकथा के अवसर पर निकली शोभायात्रा
घांचीसमाज के तत्वावधान में स्थानीय बाबा रामदेव मंदिर में नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित रामकथा को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। सलाहकार पारसमल भाटी ने बताया कि शोभायात्रा ढोल-नगोड़ों के साथ पुराना चोंच मंदिर, मुख्य बाजार होते हुए वापस अपने गंतव्य स्थान रामदेव मंदिर पहुंची। कथा का वाचन महामंडलेश्वर राघवदास महाराज करेंगे। कथा का समय शाम 8 बजे से 10 बजे तक है तथा कथा के आयोजन का लाभ रणछोड़राम परिहार ने लिया। महेश भाटी, कांतिलाल गहलोत सहित शोभायात्रा के दौरान समाज के बुजुर्ग प्रबुद्धजन, सदस्य, पदाधिकारी सलाहकार सहित समाज के लोग मौजूद थे।
बालाेतरा. रामकथा के अवसर पर निकली शोभायात्रा में शामिल लोग।