- Hindi News
- बाबा दूज पर बिठूजाधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
बाबा दूज पर बिठूजाधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
बिठूजाधामस्थित बाबा रामदेव मंदिर पर अश्विन शुक्ला द्वितीय शुक्रवार को मेले का आयोजन हुआ। मेले में क्षेत्र के कई गांवों कस्बों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महाआरती के दर्शन किए।
भक्तराज भैरूलाल डागा ने बताया कि शारदीय नवरात्रा की द्वितीय शुक्रवार (बाबा दूज) को दिनभर श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी रही। अलसुबह ब्रह्मवेला में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से कई श्रद्धालु मन में कई मुरीद लिए रंग-बिरंगी ध्वजा के साथ सवेरे आरती के दर्शन किए। बाबा दूज के मौके पर सुबह 8 बजे 21 फीट की ध्वजा की पूजा-अर्चना कर भक्त राजेश जैन, डूंगरचंद सालेचा, शंकरलाल चौधरी चंपालाल गहलोत ने मंदिर के शिखर पर चढ़ाई। दोपहर को मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। क्षेत्र के विजयराज भाटी, नारायण माजीराणा भैराराम प्रजापत आदि कलाकारों ने मेले में सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी। बाबा दूज के अवसर पर जोधपुर से 125 पैदल यात्रियों का पुष्करणा समाज का जत्था बाबा के दरबार में मत्था टेकने पहुंचा। ट्रस्ट मंडल की ओर से पुण्यकथा समाज के लोगों का स्वागत किया गया। दूज को कई आस्थावान श्रद्धालुओं की ओर से अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर कपड़े से निर्मित बाबा के घोड़े चढाएं गए। शाम को विशेष आरती में इस बार लोगों की भारी भीड़ रही। मंदिर के बाहर हाट बाजार लगाया गया। हाट बाजार पर लोगों ने जमकर खरीददारी का लुत्फ उठाया। इस मौके पर श्रद्धालु शिवलाल प्रजापत, ताराराम परिहार, राणाराम मेघवाल, मदरूपाराम चौधरी, बाबूराम देवासी, राजेंद्र डागा, नरेश भंडारी, लूणचंद तातेड़, घेवरचंद गहलोत, जितेंद्र लूंकड़, सुरेश जीरावला, कांतिलाल सालेचा, संदीप डागा सहित कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी।