पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां के दरबार में जमने लगी गरबों की रंगत

मां के दरबार में जमने लगी गरबों की रंगत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रिपर मां के दरबार में गरबांे की रंगत अब जमने लगी है। डांडियों की खनक शाम होते ही दूर-दूर तक सुनाई दे रही है। देर रात तक लोग डांडिया नृत्य कर लुत्फ उठाने के साथ डांडिया नर्तक मां के प्रति आराधना व्यक्त कर रहे हैं।

इधर, नवरात्रि को लेकर देवी मंदिरों में भक्तों की रेलमपेल लगी है। नागाणा स्थित मां नागणेच्चया माता मंदिर, भांडियावास स्थित मां करणी माता मंदिर में सुबह से शाम तक दर्शन-पूजन को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

देररात तक डांडिया नृत्य से मां की आराधना

शहरमें गली-गली, चौराहों पर डांडिया नृत्य के आयोजन हो रहे हैं। समदड़ी रोड स्थित मां जगदंबा मंदिर के पास देर रात तक युवक-युवतियां बच्चे-बुजुर्ग डांडियां नृत्य कर रहे हैं। आयोजक हुकमसिंह सिसोदिया, सूरजसिंह राठौड़, लक्ष्मणसिंह राठौड़ सेवाएं दे रहे हैं।

इसी तरह, मां नवदुर्गा गरबा मंडल की ओर से प्रजापत समाज में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया है। वहीं बाबा रामदेव ग्रुप की ओर से हनुमान बगीची के पास गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया है।

बालोतरा. गरबानृत्य करते युवक-युवतियां।

पाटोदी. गरबानृत्य कर मां जगदंबा की अाराधना करते नर्तक।