- Hindi News
- अभियान औपचारिक, पंचायत परिसर में ही गंदगी
अभियान औपचारिक, पंचायत परिसर में ही गंदगी
जहांएक ओर पूरे देश में प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत संपूर्ण स्वच्छता अभियान चलाने के लिए सरकारी कार्मिकों आमजन से सहयोग की अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सिवाना कस्बे में संपूर्ण स्वच्छता अभियान को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन से लेकर सरकारी प्रशासनिक दफ्तरों के अधिकारी उदासीनता बरत रहे हैं।
रविवार को कुछ एेसा ही नजारा पंचायत समिति परिसर में देखा गया। जब भास्कर टीम वहां पहुंची तो संपूर्ण स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाते जगह-जगह गंदगी के नजारे देखने को मिले।
पंचायत समिति परिसर के प्रधान कार्यालय के पीछे एक कोने में कचरे का ढेर पड़ा पाया गया। कचरे का ढेर लंबे समय से पड़ा है, जिसे उठाकर बाहर फेंकने की फुर्सत पंचायत कार्मिकों के पास नहीं है। इसके अलावा परिसर के कंप्यूटर कक्ष के दोनों कोने गुटखों के पीकदान से भरे हुए पाए गए।
गौरतलब है कि शुक्रवार स्थानीय पंचायत प्रसार अधिकारी हरिसिंह लाडला के नेतृत्व में संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत झाडू लेकर सफाई का आगाज किया था, जो महज दिखावा खानापूर्ति बनकर रह गया है। परिसर के मुख्य गेट के पीछे भी गुटखा की पीक थूकी हुई पाई गई।
बालोतरा. स्वच्छबालोतरा अभियान के बैनर का विमोचन करते अतिथि।
सिवाना. पंचायतसमिति परिसर में जगह-जगह पसरा कचरा-गंदगी।