- Hindi News
- छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेंगे
छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेंगे
बालोतरा. स्थानीयएमबीआर पीजी कॉलेज में सोमवार को होने वाले छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करते हुए छात्रसंघ संयुक्त सचिव ने कॉलेज प्राचार्या एवं छात्रसंघ परामर्शदाता पर मनमानी का आरोप लगाया। संयुक्त सचिव आंबाराम भील ने बताया कि छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह की रूपरेखा तय करने में सहमति नहीं ली गई। कार्यक्रम को एक राजनीतिक अखाड़ा सम्मेलन का रूप दिया गया है, जो गलत है। इसके चलते संयुक्त सचिव आंबाराम भील ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया।