- Hindi News
- नशे की प्रवृत्ति को त्यागकर देश समाज की सेवा करें : चौधरी
नशे की प्रवृत्ति को त्यागकर देश समाज की सेवा करें : चौधरी
भगतसिंहके जीवन से प्रेरणा लेकर नशे की प्रवृत्ति को त्यागकर देश समाज की सेवा करनी चाहिए। समाज के युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यह बात बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने रविवार को अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा की विद्यार्थी इकाई राजस्थान आदर्श जाट स्टूडेंट यूनियन ब्लॉक बालोतरा की आेर से स्थानीय वीर तेजाजी छात्रावास परिसर में आयोजित जाट समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रामनारायण चौधरी ने कहा कि समाज के युवाओं को संस्कारवान होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि महासभा के जिलाध्यक्ष प्रेमाराम भादू ने कहा कि विद्यार्थियों को कक्षा 12 तक पढ़ाई करने के दौरान मोबाइल, मोटरसाइकिल से दूर रखें तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का प्रयास करें।
कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र चौधरी डाॅ. रामेश्वरी चौधरी ने किया। मोहन सियाग सणतरा जोगेंद्र चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान जाट समाज की 120 प्रतिभावान प्रतिभाओं का प्रशस्ति पत्र स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महासभा के युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष भंवर आंगनवा, राजसू प्रदेशाध्यक्ष राजेश खोथ, महंत काेलू मठ जेठ नाथ, छात्रसंघ अध्यक्ष नरपत राज मूढ़, समाजसेवी भीयांराम ओसियां, हुकमाराम भूंकर अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के पूर्व में गौरव चौधरी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस दौरान चुन्नीलाल काकड़, रुगाराम मूढ़, चनणा राम बेरड़, चुतराराम गोदारा, रेखाराम गुर्जर, डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला परिषद सदस्य जसराज धतरवाल, चुन्नीलाल भांभू, बजरंग कड़वासरा भूपेंद्र बेरड़ आदि मौजूद थे।