पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह में जीवन विज्ञान दिवस मनाया

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह में जीवन विज्ञान दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाकोड़ारोड पर स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण में किशोरी संस्कार शिविर के अंतर्गत अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत जीवन विज्ञान दिवस मनाया गया।

अणुव्रत समिति के मंत्री सफरु खां ने बताया कि बालोतरा खंड के बालोतरा, पचपदरा, कल्याणपुर, पाटोदी, समदड़ी, सिवाना, मोकलसर, जसोल स्कूलों के बालिका-किशोरियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य वक्ता अणुव्रत समिति के अध्यक्ष ईश्वरसिंह इंदा ने अपने उद्बोधन में अणुव्रत के छोटे-छोटे नियम बालिका, किशोरियों, महिलाओं से जीवन में कितने महत्वपूर्ण होते हैं, असंयम शील महिला क्या-क्या गलत कदम उठा लेती हैं, के बारे में बताया। समिति के संरक्षक मोहनलाल खंडेलवाल ने उद्बोधन सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। शाला प्रधान श्रवण कुमार निंबार्क ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में नारायणलाल पालीवाल, योग प्रणेता उषा पुंगलिया, प्रभारी भूपत राज कोठारी सहित कई जने मौजूद थे। संचालन शिप्रा शर्मा तथा परिचय प्रमिता अरोड़ा ने दिया।