कांग्रेस प्रदेश सचिव रामावत का स्वागत
अखिलभारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय मीडिया एनेलिस्ट युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रंजू रामावत का बालोतरा आगमन पर स्थानीय डाक बंगले में भारतीय युवा कांग्रेस लोकसभा कमेटी की ओर से स्वागत किया गया।
भारतीय युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव एडवोकेट फिरोज खां के नेतृत्व में युवा विधानसभा उपाध्यक्ष चुन्नीलाल मेघवाल, महासचिव विनोद गोठी, एडवोकेट महेश खारवाल, युवा नेता मनाेज तिवारी, शैलेंद्रसिंह, रामेश्वर मेघवाल, अमरसिंह, सलीम खिलेरी, नूर भाई, सूरज कुमार, चंचल व्यास आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दाैरान रामावत ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने भाजपा को सता सौंपी, उसी विश्वास के साथ इस सरकार ने कोई कार्य नहीं किया। जिसका परिणाम विधानसभा उप चुनाव में भुगतना पड़ा। युवा लोकसभा महासचिव फिरोज खां ने कहा कि हमें मिलजुलकर सभी को साथ लेकर चलना है।
बालोतरा. रामावतका स्वागत करते कार्यकर्ता।