पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यशाला के संभागियों ने दी लिखित परीक्षा

कार्यशाला के संभागियों ने दी लिखित परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयतेरापंथ भवन में तेरापंथ युवक परिषद की ओर से आयोजित श्रावक प्रतिक्रमण कार्यशाला में भाग लेने वाले संभागियों की लिखित परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। परीक्षा में करीब 200 परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साध्वी प्रमोद श्री ने प्रतिक्रमण का महत्व बताते हुए कहा कि श्रावक के लिए प्रतिक्रमण श्रावकाचार का प्रमुख अंग है। भगवान महावीर ने श्रावक के बारह व्रतों की शुद्धि के लिए आवश्यक सूत्र को विधान किया। तेयुप अध्यक्ष रमेश भंसाली ने प्रायोजक परिवार भरत मेहता का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रतिक्रमण कार्यशाला आचार्य महाप्रज्ञ की ओर से लिखित पुस्तक पर आयोजित की गई। इसमें प्रतिक्रमण का टीका सहित अनुवाद किया गया है। सोलह दिवसीय कार्यशाला का संचालन साध्वी विजयप्रभा ने किया। जिसमें श्रावकों को विधि सहित शुद्ध उच्चारण के साथ प्रतिक्रमण सिखाया गया।

बालोतरा. लिखितपरीक्षा देते संभागी।