- Hindi News
- पीएफआरडीए स्वावलंबन योजना से जुड़ने का आह्वान
पीएफआरडीए स्वावलंबन योजना से जुड़ने का आह्वान
बालोतरा. मजदूरसेवा समिति की बैठक स्थानीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष बाबूभाई भेडाणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भेडाणा ने कहा कि भारत सरकार की ओर से संचालित पीएफआरडीए स्वावलंबन योजना एनपीएस की पेंशन स्कीम का प्राण कार्ड है और मजदूर वर्ग के लिए यह कार्ड बुढ़ापे में अच्छी सुरक्षा देगा। जो अपने बेटे की तरह आपका सहारा रहेगा। सभी मजदूरों से प्राण कार्ड बनाने का आह्वान किया। बैठक में समिति का विस्तार करते हुए भेडाणा ने बताया कि गुड़ामालाणी तहसील अध्यक्ष पद पर राजीव चौधरी, तहसील संयोजक नरसीराम पटेल, पचपदरा तहसील अध्यक्ष देवाराम प्रजापत को मनाया गया। साथ ही वरिष्ठ कामगार आईदान राम निवासी गुड़ामालाणी के मकान निर्माण के दौरान निधन पर समिति के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी सांवला राम चौधरी, जिला प्रचार प्रमुख प्रभुराम लोहिड़ा, सचिव हंसराज लोहिड़ा, महामंत्री संतोष प्रजापत, कोषाध्यक्ष डूंगरा राम नैण सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।