बालोतरा |ग्राम पंचायतों में स्वच्छता का संदेश देने वाले पंचायत समिति कार्यालय परिसर में जगह-जगह गंदगी कचरे के ढरे पड़े हैं। परिसर में ही बने श्रम विभाग के कार्यालय के आगे जहां कचरा बिखरा पड़ा है, वहीं पंचायत समिति परिसर में आवारा पशुओं का हर समय डेरा लगा रहता है।