पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिफाइनरी धरने को लेकर बैठक आयोजित

रिफाइनरी धरने को लेकर बैठक आयोजित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | पचपदरारिफाइनरी बचाओ संघर्ष समिति जोधपुर संभाग के तत्वावधान में 13 फरवरी को धरना देकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित कर जिम्मेदारियां सौंपी गई।

समिति के शंकरलाल सलुंदिया ने बताया कि बाड़मेर जिले का धरना बालोतरा उपखंड मुख्यालय पर दिया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि भाजपा सरकार संवेदनहीन जनविरोधी है। बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे बैठे हैं। पूर्व विधायक प्रजापत के साथ सभापति रतन खत्री, प्रधान ओमप्रकाश भील, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल भाटी आदि ने धरने में भाग लेने की अपील की। इस दौरान उप सभापति राधेश्याम माली, दौलतराम गोदारा, मांगीलाल सांखला, जीतमल सुथार, मूलेखां, श्रवण सुदेश, नरेश जैन, रामेश्वर प्रजापत, शंकरलाल प्रजापत, मंगलाराम जोशी, देरावरसिंह पंवार, शारदा चौधरी, विनोद चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

पचपदरा.रिफाइनरीस्थापना संघर्ष समिति पचपदरा की बैठक मंगलवार को पचपदरा के नागाणाराम होटल के सभागार में अध्यक्ष दौलतराम गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। अध्यक्ष दौलतराम गोदारा ने बताया कि आगामी 13 फरवरी को एक दिवसीय अराजनैतिक धरना दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...