मोकलसर स्टेशन मास्टर एक अन्य घायल
मोकलसर | मोकलसर-बालोतरामार्ग पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में दो जनों को चोटें आई। जानकारी के अनुसार मोकलसर स्टेशन मास्टर श्रवणकुमार पटेल बाइक पर सवार होकर मोकलसर से बालोतरा जा रहे थे। इस दरम्यान ब्रह्मधाम मंदिर के पास बाइक फिसलने से श्रवणकुमार को गंभीर चोटें आई। वहीं पीछे बैठे महिलावास निवासी चतुरसिंह परमार को भी मामूली चोटें आई। दोनों को नाहटा अस्पताल बालोतरा ले जाया गया।