मोकलसर चौराहे पर मिला श्रमिक का शव, शाम को हो पाई शिनाख्त
मोकलसरचौराहे पर रामदेव होटल के आगे मंगलवार सुबह अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बीच चौराहे पर अज्ञात शव दिखने पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। दोपहर बाद शव की शिनाख्त हो पाई। शव मजदूर का था, जो माइंस पर काम करता था और रात में ज्यादा शराब पीकर वहीं सो गया। रातभर पानी नहीं मिलने से उसने दम तोड़ दिया।
बुधवार अलसवेरे चौराहे पर शव पड़ा देखा तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोकलसर पुलिस चौकी पर दी। इस पर कार्यवाहक चौकी प्रभारी रामप्रसाद जाट मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचे और सूचना सिवाना थाना में दी। सिवाना थाने से सहायक थानाधिकारी पर्बत सिंह एवं समदड़ी थानाधिकारी भंवर सिंह पोखरणा ने मय जाब्ता मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव की शिनाख्त के लिए जांच शुरू की। शव के कुछ दूरी पर एक डायरी पचास रुपए का नोट मिला। डायरी में लिखे नंबरों के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त के लिए कुछ सबूत जुटाए।
वहीं पास स्थित रामदेव होटल पर काम करने वाले कारीगरों से पूछताछ करने पर पता चला यह व्यक्ति सोमवार रात्रि शराब के नशे में धुत था और पाली जाने वाले बस के चालक एवं परिचालक से बहस की थी। इसके बाद वो यहीं सो गया था। घटना की सूचना मिलने पर बालोतरा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस एवं बालोतरा सर्कल डिप्टी राजेश माथुर घटना स्थल पर पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली। शव की पूर्ण शिनाख्त एवं पोस्टमार्टम के लिए सिवाना ले जाया गया।
मुश्ताकखान के रूप में हुई शव की पहचान
पुलिसको मृतक की जेब से मिली फोन डायरी के नंबरों के आधार पर बड़ी मशक्कत के बाद देर शाम तक शव की शिनाख्त हो पाई। मांगता (बाड़मेर) माइंस पर कार्य कर रहे इस्माइल ने मृतक को अपना भाई मुश्ताक पुत्र वलियत खान निवासी गुंटूर, आंध्रप्रदेश के रूप में शिनाख्त की।
ज्यादाशराब पीने पानी नहीं मिलने से हुई मौत
^देरशाम मृतक की शिनाख्त मुश्ताक खान के रूप में हुई है, जो मोकलसर क्षेत्र में माइंस पर कार्य करता था। प्रारंभिक जांच एवं डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया देखने के बाद बताया कि व्यक्ति की शराब ज्यादा पीने, ठंड एवं पानी नहीं मिलने से मौत हुई। -मूलारामचौधरी, थानाधिकारी, सिवाना