पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसयूपीडब्ल्यू शिविर में योगासन और सूर्य नमस्कार भी कराया

एसयूपीडब्ल्यू शिविर में योगासन और सूर्य नमस्कार भी कराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयनवकार विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित एसयूपीडब्ल्यू शिविर के अंतर्गत मंगलवार को विविध गतिविधियों का आयोजन हुआ।

उप प्राचार्य अमृत बुरड़ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र के साथ हुई तथा मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती वंदना की गई। अध्यापक शैतानसिंह राजपुरोहित की ओर से विद्यार्थियों को योगासन एवं सूर्य नमस्कार करवाया गया। इसके बाद उपभोक्ता सुरक्षा सप्ताह के तहत गगराना गैस एजेंसी से गुलाबसिंह अचलदास ने विद्यार्थियों को एलपीजी गैस के उपयोग के तरीकों, संरक्षण एवं सावधानियों के बारे में बताया। इस दौरान खेल-कूद, कबड्डी, वाॅलीबॉल, टेबल-टेनिस, चित्रकला एवं आलू रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी मनोज रमन ने विद्यार्थियों को अमृतधारा, बॉम वैसलीन आदि बनाना सिखाया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल प्रांगण की साफ-सफाई की। इस अवसर पर जितेंद्र जोशी, सुशील श्रीवास्तव, किस्तुराराम चौधरी, आरजू श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार दवे, नवीन यादव प्रकाश माणु आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...