पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैन भागवती दीक्षा 11 को दूदू में

जैन भागवती दीक्षा 11 को दूदू में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | आचार्यहीराचंद महाराज के सानिध्य में चार मुमुक्षु बहिनों की जैन भागवती दीक्षा 11 फरवरी को दूदू में होगी। श्री स्थानकवासी जैन स्वाध्याय संघ संयोजक ओम बांठिया ने बताया कि स्थानकवासी परंपरा के र|वंश के आठवें पट्टधर आचार्य हीराचंद महाराज के सान्निध्य में दूदू गांव में मुमुक्षु सज्जन कंवर मेहता, मुमुक्षु नेहा खींवसरा, मुमुक्षु रुचिता खींवसरा एवं मुमुक्षु खुशबू जैन की भागवती दीक्षा 11 फरवरी को होगी। दीक्षा समिति मंत्री धर्मेश चौपड़ा ने बताया कि 10 फरवरी को शोभा यात्रा एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा।

खबरें और भी हैं...