गंदे नाले से लोग परेशान
बालोतरा | शहरके वार्ड सं.1 में स्थित गंदे पानी के नाले से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। इस आवासीय क्षेत्र में स्कूल घरों के पास से गुजरने वाले नाले की सफाई को लेकर नगरपरिषद संजीदा नजर नहीं आती। मोहल्लावासी बताते हैं कि गंदे पानी की बदबू पानी के जीवाणुओं के कारण क्षेत्र में कई प्रकार के श्वास संबंधी रोग फैल रहे हैं। प्रशासन को बार-बार इस समस्या से अवगत कराने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस कारण लोगों मे आक्रोश है। वार्ड में कई निजी स्कूल भी संचालित है, जहां छाेटे-छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। नाले के कारण बच्चों का पढ़ना खेलना दुश्वार हो रहा है। मौहल्लेवासियों ने बताया कि नाले के पास में 7 फैक्ट्रियां संचालित हो रही है, वे एकदम अवैध है और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारियों की जानकारी में भी है। लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस बारे में कई बार जिला कलेक्टर को स्पीड पोस्ट से शिकायत भेजी जा चुकी है।