- Hindi News
- बालोतरा. जैसलमेरजिला मुख्यालय से 52 किमी दूरी पर स्थित गांव
बालोतरा. जैसलमेरजिला मुख्यालय से 52 किमी दूरी पर स्थित गांव
बालोतरा. जैसलमेरजिला मुख्यालय से 52 किमी दूरी पर स्थित गांव गोगादे के पास जांगिड़ समाज के कुलरिया गोत्र की कुलदेवी मां चामुंडा के मंदिर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिरेमल कुलरिया ने बताया कि मंदिर का निर्माण जैसलमेर के नक्शीदार पीले पत्थर से किया जाएगा। यहां पर करीब 700 साल पुराना जीर्ण-शीर्ण अवस्था में चबूतरे के रूप में निर्मित था, जिसका आज से करीब 3 साल पहले मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ किया गया। धरातल से शिखर तक मंदिर की ऊंचाई करीब 50 फीट, चौड़ाई 25 फीट लंबाई 45 फीट के क्षेत्रफल में मंदिर निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण में संस्था के अध्यक्ष अमराराम कुलरिया, सचिव नाथूराम, कोषाध्यक्ष मगाराम, किरताराम फलसूंड आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं।