- Hindi News
- बालोतरा. वार्डनंबर 3 में बिछाई जा रही अवैध पाइप लाइन
बालोतरा. वार्डनंबर 3 में बिछाई जा रही अवैध पाइप लाइन
बालोतरा. वार्डनंबर 3 में बिछाई जा रही अवैध पाइप लाइन के विरोध में वार्डवासियों ने बालोतरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वार्डवासी चैनाराम, किशन दवे, कालू खां, पुखराजसिंह, लालाराम गौतम माली आदि ने बताया कि वार्ड में सीसी रोड खोद कर अवैध पाइप लाइन (प्राईवेट) डाली जा रही है। वार्डवासियों ने प्रशासन से अवैध पाइप लाइन बिछाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।